राष्ट्रीय समागम में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने पास किया प्रस्ताव, ऋषीश्वर ब्राह्मण महासभा का होगा गठन

Feb 25 2024

ग्वालियर। ऋषीश्वर ब्राह्मण समाज का राष्ट्रीय समगाम शनिवार को बालभवन में आयोजित किया गया, जिसमें समाज में एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन ऋषीश्वर ब्राह्मण( वशिष्ठ गौड) महासभा के गठन की रूपरेखा प्रस्तुति की गई। इस मौके पर दहेज सहित अनेक सामाजिक कुरुतियों को समाप्त करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा लखनदास महाराज ने की। मुख्यअतिथि के रूप में समाज के वरिष्ठ समाजसेवी बनवारीलाल शर्मा मौजूद रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मेें दिल्ली से आए फूलसिंह शमा व रायपुर से रामलखन शर्मा मौजूद रहे। 
इस मौैके पर बस्तर छत्तीसगढ से आए भूपेेश तिवारी ने कहा कि किसी भी संगठन को खड़ा करने के कार्यकर्ता, कार्यालय, कोष, कार्ययोजना प्रमुख होते हैं। डॉ जगदम्बा प्रसाद ने विभिन्न प्रमाणिक पुस्तकों के साक्ष्य प्रस्तुत कर कहा कि हम वशिष्ठ वंशीय गौड ऋषीश्वर ब्राह्मण में हैं, हम सभी को इस बात पर गर्व होना चाहिए और किसी तरह का किसी को इसमें संशय नहीं होना चाहिए। 
नायब तहसीलदार श्रीमती सुनील शर्मा ने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बिना शिक्षा के सब सून हैं, इसलिए हम बेटियों के साथ बहुओं को भी पढ़ाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि दहेज की कुरीति अब बंद होना चाहिए। लंदन से आए आईटी सेक्टर के बिजनिसमेन सुभाष शर्मा एवं उनकी पत्नी प्रीती शर्मा ने कहा कि हम लंदन से विशेषतौर पर समाज के लोगं से मिलने इस कार्यक्रम में आए हैें और हम भी समाज के संगठन से जुडक़र अपना योगदान देने चाहते हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा एडवोकेट देवेंद्र दीक्षित ने रखी। संचालन रिटायर डीएसपी सुरेशबाबू शर्मा ने किया। 
इस मौके पर विदिशा से आए ऋषीकेश शर्मा, आरोन से बृजेश शर्मा, रमेश शर्मा, गनेशराम शर्मा, मुकेेश चौधरी, नरेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, राजकुमार चतुर्वेदी, दिनेश शर्मा, अर्चना शर्मा, पवन शर्मा, महेश मिश्रा, अजय शर्मा, धारा शर्मा सहित देशभर से आए करीब ढाई सौ प्रतिनिधि मौजूद रहे।