संत रविदास जी एक गुरु ही नहीं बल्कि भगवान का रूप थे-सुशील बरुआ
Feb 25 2024
ग्वालियर। संत रविदास जयंती का आयोजन नवांकुर संस्था रमन शिक्षा समिति के कार्यालय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ थे,। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष हरीओम गौतम ने की। कार्यक्रम के शुभारंभ में संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथिपर सुशील बरुआ ने कहा कि संत रविदास एक गुरु ही नहीं बल्कि भगवान का रूप थे जिन्होंने सामाजिक सुधार करने के प्रयास किए, समाज सुधारक के रूप में कार्य किए, शांति बनाए रखने के उपदेश दिए, धार्मिक सुधार कार्य किए और भेदभाव को कम करने का भी प्रयास किया है।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष हरिओम गौतम ने कहा कि संत गुरु रविदास उन महान महापुरुषों में से एक थे जिन्होंने समाज में धार्मिक और सामाजिक बुराइयों का खात्मा किया था। उन्होंने अपने गीतों और दोहों की गुंज पूरे देश फैलाई थीं जिससे आम जनता को सही रास्ता और मार्गदर्शन मिला। जो आज भी जनता द्वारा उनके गीतों को गाया जाता है। रविदास एक महान गुरु थे, रविदास जी ने जनता को जाति या धर्म को लेकर भेदभाव न करने की सीख दी है।
इस अवसर पर संस्था सचिव रामदास माहौर, प्रीति मिश्रा, निकिता पिप्पल, उर्वशी कुशवाहा, पीयूष पाराशर विशेष रूप से उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









