कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर किया नारी शक्ति का सम्मान
Feb 23 2024
ग्वालियर। कस्तूरबा पुण्यतिथि के अवसर पर कस्तूरबा गांधी विश्रान्ति भवन न्यास के द्वारा कस्तूरबा चौराहे पर स्थापित कस्तूरबा गांधी की प्रतिमा पर जगदीश प्रसाद शर्मा, यशबर्धन द्वारा माल्यार्पण किया गया।
इसी अवसर पर कस्तूरबा न्यास द्वारा इस परिसर में शहर की विभिन्न मातृ शक्तियों जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय है उनको सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समाज में की विभिन्न गतिविधियों में अपना प्रतिनिधित्व करने वाली मातृशक्ति का सम्मान किया गया जिसमें श्रीमती कविता मांडरे, डॉ. नीति पांडे, डॉ. वीणा प्रधान, डॉ. जयश्री चौहान, डॉ. राजरानी शर्मा, डॉ. शिल्पी ओझा, श्रीमती प्रतिभा दुबे, कल्पना ठाकुर, श्रीमती छोटी कुशवाह का सम्मान जगदीश प्रसाद, श्रीमती मीना सचान तथा श्रीमती अंजू भदोरिया के द्वारा सभी का सोल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर नीति पांडे ने कहा कि आज मातृशक्ति की भूमिका हर क्षेत्र में है वह सामाजिक क्षेत्र में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रही है हम सभी को समाज में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर अपने कार्य को करते रहना चाहिए तथा अपने देश अपनी भाषा पर हम सभी को गौरव करना चाहिए।
श्रीमती प्रतिभा दुबे ने कहा कि आज देश महिलाएं भी कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है और देश की उन्नति में कार्य कर रही हैं हम सभी को मिलकर कस्तूरबा जी के जीवन से सीखते हुए अच्छे आचरण करने का स्वभाव बनाना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ सुरेंद्र प्रधान, पूरन प्रकाश चौबे, सुरेश मित्तल, सीबी सचान आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









