211 मोबाइल गुम मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल धारकों के चेहरे पर मुस्कान आई
Feb 23 2024
ग्वालियर। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने गुम हुए मोबाइल के संबंध में एएसपी क्राइम ऋषिकेश मीणा को मोबाइलों को सायबर सेल की टीम से ट्रेस कराकर उनकी शीघ्र बरामदगी कराने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार व थाना प्रभारी अपराध शाखा अजय सिंह पंवार एवं प्रभारी सायबर सेल श्रीमती रजनी सिंह रघुवंशी ने मोबाइल गुम होने संबधी प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करने हेतु सायबर सेल की टीम को लगाया गया। सायबर सेल टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये विभिन्न कम्पनियों के 211 मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया। सायबर सेल की टीम ने माह दिसम्बर-जनबरी 2024 में लगभग 51 लाख 12 हजार रूपये कीमत के 211 मोबाइल बरामद किये है।
सायबर सेल की टीम द्वारा सभी मोबाइलों को ग्वालियर, गुना, भिण्ड, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, भोपाल, एवं उ.प्र., दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात आदि स्थानों सेे ट्रेस कर बरामद किये गये।
एसपी राजेश सिंह चंदेल, एएसपी क्राइम ऋषिकेश मीणा व नागेन्द्र सिंह सिकरवार सहित अजय सिंह पंवार एवं प्रभारी सायबर सेल श्रीमती रजनी सिंह रघुवंशी ने 211 बरामद मोबाइलों को मोबाइल धारकों को जब मोबाइल वापस दिए तो सभी मोबाइल धारकों के चेहरे पर पुन: मुस्कान लौट आई। सभी मोबाइल मालिकों द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वहीं एसपी राजेश चंदेल ने सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरूष्कृत करने की घोषणा की है।
उक्त मोबाइलों को खोजने में उप निरीक्षक श्रीमती रजनी सिंह रघुवंशी, संजय सिंह जादौन, जैनेन्द्र गुर्जर, सोनू प्रजापति, कपिल पाठक, शिवकुमार यादव, प्रदीप की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









