महादजी सिंधिया की जयंती पर हॉकी मैच खेला
Feb 23 2024
ग्वालियर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा महादजी सिंधिया हॉकी अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में महादजी सिंधिया की जयंती अवसर पर दर्पण मिनी स्टेडियम पर दर्पण हॉकी फीडर सेंटर एवं छतरी बाजार हॉकी फीडर सेंटर के मध्य प्रदर्शन मैच खेला गया।
मैच में दर्पण के खिलाडिय़ों ने शुरू से पकड़ मजबूत रखी। मैच के दसवें मिनट में अंकित ने मैदानी गोलकर टीम कीबढ़त एक जीरो कर दी, वहीं मैच के 38 मिनट में अमन बाल्मीकि ने पैनाल्टी कार्नर को गोल में बदलकर स्कोर दो शून्य कर दिया। तभी मैच के जवाबी कार्रवाई में छतरी बाजार के शुभम शर्मा ने मैदानी कॉल कर स्कोर दो-एक कर दिया, मैच के 67 में मिनट में अहान शर्मा ने मैदानी गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया, जो की मैच के अंत तक कायम रहा।
मैच के प्रारंभ में कार्यक्रम के मुय अतिथि महेंद्र यादव (पूर्व अध्यक्ष बीज विकास निगम) एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉटर केशव पांडे ने श्रीमंत महादजी सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व में अतिथियों का स्वागत दर्पण हॉकी फीडर सेंटर के प्रभारी अविनाश भटनागर, संगीता दीक्षित, नीरज शर्मा, नरेश डांगरोलिया, सगीर अहमद, साक्षी कुशवाह आदि ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









