खजुराहो महोत्सव में आयुषी सारस्वत ने कथक प्रस्तुति दी, विश्व कीर्तिमान बना

Feb 23 2024

ग्वालियर। 50वें खजुराहो महोत्सव में 1484 कथक कलाकारों के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष एक मंच पर एक साथ प्रस्तुति देकर आयुषी सारस्वत ने अपनी सहभागिता के साथ गिनीज बुक में वल्र्ड रिकॉर्ड बनाकर देश का नाम रोशन किया।
 खजुराहो में आयोजित 50वें खजुराहो महोत्सव के 6 दिन के कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालय और विद्यालयों से पधारे कथक कलाकारों के द्वारा 1484 नृत्यांगनाओ ने संगीत नाटक अकादमी अवार्ड प्राप्त गुरु राजेंद्र गंगानी के नेतृत्व में कथक प्रस्तुत करके गिनीज बुक में एक विश्व कीर्तिमान के रूप में मध्य प्रदेश और देश का का नाम  गौरवान्वित किया है। 
पूर्व में भी आयुषी सारस्वत सेमी क्लासिकल डांस फॉर्म में कई प्रतियोगिताओं को जीतकर शहर में एक मुकाम हासिल कर चुकी हैं। उनके द्वारा पूर्व में ग्रीनवुड उद्धव महोत्सव और आईटीएम कॉलेज में आयोजित यूनिवर्सिटी महोत्सव तथा इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं को जीत कर ग्वालियर शहर का नाम रोशन कर चुकी है। आयुषी सारस्वत स्कूली शिक्षा के दौरान पूर्व में दूरदर्शन और अन्य जगह पर भी सेमी क्लासिकल नृत्य करके प्रस्तुति दे चुकी है।