फूलों से होली खेल भगवान नित्यानंद का मनाया प्रकाटोत्सव
Feb 23 2024
ग्वालियर। इस्कॉन मंदिर नया बाजार में नित्यानंद त्रयोदशी महामहोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने विभिन्न प्रकार के पुष्पों से मंदिर को मनोहारी रूप में सुसज्जित किया। इसके बाद छप्पन भोग, पालकी उत्सव एवं वैदिक मंत्रोच्चारण कर पंचगव्य, फलों के रस, औषधियों एवं पुष्पों से श्रीश्री निताई गौर का महाभिषेक किया। साथ ही 300 किलो फूलों से होली खेली गई जिसमें भक्तों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।
इस्कॉन मंदिर नया बाजार के प्रमुख महेंद्र प्रभु ने नित्यानन्द का गुणानुवाद करते हुए बताया कि निताई की कृपा के बिना भगवान राधा-कृष्ण की प्राप्ति नहीं की जा सकती है। नित्यानंद भगवान बलराम हैं, पर इस अवतार में वे अक्रोधी एवं सदैव परमानंद में रहते हैं एवं अपने भक्तों को सदैव परमानंद प्रदान करते हैं। महोत्सव का शुभारंभ हरे राम सूमधुर संकीर्तन से किया गया। महेंद्र प्रभु ने भगवान नित्यानंद जो बलराम जी का अवतार हैं उनकी कथा सुनाई। इसके बाद भगवान को 56 भोग लगाया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण का वेष धर उनकी लीलाओं का मंचन किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









