किसानों ने किया ऊर्जा मंत्री के बंगले पर प्रदर्शन

Feb 22 2024

ग्वालियर। विभिन्न मांगों को लेकर किसान महासभा के नेतृत्व में गुरुवार को शहर व आसपास के गांव के किसानों ने एकजुट होकर प्रदेश के ऊर्जामंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के रेसकोर्स स्थित बंगले के सामने जमकर प्रदर्शन किया नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने प्रदेश सरकार से मांग की कि किसानों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण किसानों की हालत दयनीय होती जा रही है।
किसानों के प्रदर्शन में माकपा ने भी सहभािगता निभाई और ऊर्जामंत्री से किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग की। किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे नहीं गईं तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।