रेलवे स्टेशन पर शराबियों द्वारा दिव्यांग भिखारी से जमकर मारपीट
Feb 22 2024
ग्वालियर। रेलवे स्टेशन पर दो शराबियों के द्वारा उत्पात मचाते हुये एक भिखारी के साथ मारपीट कर डाली जबकि वहां मौजूद तमाम लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी शराबियों द्वारा की जा रही मारपीट का विरोध नहीं किया गया।
शराबियों के द्वारा उत्पात मचाए जाने का नजारा गुरुवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 4 पर देखने को मिला जहां सैकडों लोगों की मौजूदगी के बीच दो नशे में धुत्त शराबियों के द्वारा एक दिव्यांग भिखारी की बेरहमी के साथ मारपीट की जाती रही।
लेकिन वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति के द्वारा उक्त शराबियों के द्वारा की जा रही मारपीट का किसी प्रकार का प्रतिरोध नहीं किया गया और सभी लोग तमाशबीन बने रहे।
बताया गया है कि दिव्यांग भिखारी के द्वारा दोनों शराबियों से भीख की मांग की गयी थी जो इन शराबियों को नागवार गुजरी और उनके द्वारा उसकी बेरहमी से मारपीट कर दी गई। जिसका वीडियो वायरल हुआ है।
वायरल वीडियो पुलिस अधिकारी पर भी पहुंचा है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हम सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









