बामौर से बुजुर्ग लापता,मानसिक स्थिति ठीक नहीं

Feb 22 2024

ग्वालियर। बामौर के शीतला कालोनी से एक बुजुर्ग घर पर बिना बताए कहीं लापता हो गए हैं। परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं।
बुजुर्ग रामगोविन्द गुप्ता निवासी शीतला कालोनी बामौर 21 फरवरी को शाम तकरीबन चार बजे घर पर किसी को कुछ भी बताए बिना कहीं चले गए। श्री गुप्ता के नाती मोहित गुप्ता ने बताया कि उनकी उम्र लगभग 85 वर्ष है। बुजुर्ग घर से सफेद रंग की चौखाने की शर्ट और पजामा पहनकर निकले थे। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। परिजन ग्वालियर सहित अन्य स्थानों पर जहां रिश्तेदार आदि रहते हैं वहां पर बुजुर्ग की तलाश कर रहे हैं।