तीन दिवसीय शिविर में 300 रोगियों को निशुल्क उपचार एवं परामर्श दिया

Feb 22 2024

ग्वालियर। पहली बार 19 से 21 फरवरी तक तीन दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर जेसीआई ग्वालियर एवं कारजा एंटरटेनमेंट प्रा.लि. और जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी द्वारा संपन्न हुआ। शिविर में जेसीआई ग्वालियर के अध्यक्ष आनंद शर्मा का विशेष योगदान रहा। तीन दिवसीय शिविर में लगभग 300 रोगियों का निशुल्क उपचार एवं परामर्श दिया गया।
तीन दिवसीय शिविर में डॉ.अमृता जेसवानी, डॉ. मयंक जेसवानी, डॉ. धीरज जेसवानी, डॉ. अमित श्रीवास्तव, डॉ. शिवानी श्रीवास्तव, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. राजा यादव, डॉ. श्रीकांत शर्मा, डॉ. प्रियंका बिलथरिया आदि चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क सेवाएं प्रदान की गई।
इस शिविर में विशेष अतिथि डॉ. केशव पांडे उपस्थित रहे। साथ ही  श्रीमंत विरुपाक्ष कदम, सुमित सिंघल, रामप्रकाश शर्मा (नूतन), आचार्य विक्रम राणा, श्याम श्रीवास्तव, अजय दुबे, ऋषभ सिंह राठौर, जितेन्द्र बघेल, राजेंद्र मुदगल, विवेक डंगरोलिया, श्रीमती रेणु चौहान, श्रीमती रानू शर्मा, पंकज ठाकुर, वरुण सक्सेना, अरुणेश भदौरिया, आनंद शर्मा, सुभाष कश्यप, सुधीर ज्यूरकर, सुशंक शर्मा, शेखर गुप्ता आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। यह जानकारी प्रदीप अग्रवाल जनसम्पर्क अधिकारी जेसीआई ग्वालियर ने दी।