काव्य गोष्ठी में वसंत ऋतु पर कविताओं और गीतों की प्रस्तुति दी
Feb 22 2024
ग्वालियर। न्यू दर्पणकालोनी स्थित कवि दिनेश विकल के निवास पर आयोजित काव्यगोष्ठी में शहर के गीतकारों, कवियों ने वसंत ऋतु एवं सामयिक विषयों पर सुंदर बहुरंगी काव्य छटा बिखेरी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम अवध विश्वकर्मा ने की। इस अवसर पर ललित मोहन त्रिवेदी विशेष रूप से मंचासीन रहे। कार्यक्रम संचालन कवि राम चरण रुचिर ने किया एवं संयोजक दिनेश विकल रहे। सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। सरस्वती वंदना दिनेश विकल ने प्रस्तुत की।
काव्य पाठ करने वालों में रामलाल साहू बेकस, विजयशंकर श्रीवास्तव, घनश्याम भारती, राजेश शर्मा, ललित मोहन त्रिवेदी, सुरेन्द्रपाल सिंह कुशवाह, राम चरण रुचिर दिनेश विकल, प्रीति कुशवाह, आरती अनकही एवं अध्यक्ष राम अवध विश्वकर्मा रहे। कार्यक्रम में सभी का आभार प्रदर्शन दिनेश विकल ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









