विकास के लिए जनता और व्यापारियों को साथ आना होगा: मंत्री नारायण सिंह
Feb 22 2024
ग्वालियर। विकास के लिए जनता और व्यापारियों को साथ आना होगा। ट्रैफिक के लिए हमें खुद भी जागरूक होना होगा। यह बात कैट द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह एवं चाय पर चर्चा में सामाजिक न्याय, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने व्यापारियों से कही। उन्होंने कहा कि फूड प्रोसेसिंग के लिए केंद्र सरकार द्वारा सौ प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश में भोपाल और ग्वालियर में यह लैब स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सभी की मांग पर महाराज बाड़े पर स्थित कलारी को अगले सत्र से अन्य स्थानांतरित किया जाएगा।
कैट प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने कहा कि प्रदेश में पर फूड प्रोसेसिंग में उद्योग एवं व्यापार बढ़ाने के लिए शीघ्र ही प्रदेश स्तर की कांफ्रेंस ग्वालियर में आयोजित की जाएगी। कैट जिलाध्यक्ष दीपक पमनानी ने स्वागत भाषण दिया। व्यापारी नीरज कटारिया ने थोक बाजार को दौलतगंज से शहर के बाहर शिफ्ट करने की मांग पर मंत्री ने कहा कि जूता मार्केट के सभी थोक व्यापारियों की सूची बनाकर शासन के समक्ष प्रस्ताव भेजा जायेगा एवं शहर के नजदीक ही जगह उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा।
इस अवसर पर राहुल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, ललित नागपाल, दिलीप पंजवानी, डॉ. प्रमोद पहाडिय़ा, अशोक कुमार मिाल, सरमन सिंह कुशवाह, संजय नीखरा, भरत कुशवाह, सचिन राजपूत, अरुण गुप्ता, अमित अरोरा, सीए निधि अग्रवाल, एडवोकेट जेसी गोयल, कन्हैयालाल अग्रवाल, शिवकुमार गोयल, मनीष आहूजा, विकास गुप्ता, राजेश जैन सहित अनेक व्यापारी उपस्थित हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









