महिला कार्यकर्ता पर दिग्विजय हुए नाराज,बाहर करो इसे, पागल हो गई है
Feb 21 2024
ग्वालियर। ग्वालियर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने महिला कांग्रेस नेता को पागल कहते हुए होटल से बाहर करने के लिए कहा। इसका वीडियो सामने आया है। महिला कार्यकर्ता बुधवार को राघोगढ़ (गुना) से दिग्विजय सिंह से मुलाकात के लिए पहुंची। वे वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने लोकसभा चुनाव लडऩे की जिद करने लगीं। वीडियो में दिग्विजय सिंह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, बाहर करो इसे, पागल हो गई है।
ग्वालियर में बैठक से पहले होटल सेंट्रल पार्क के लोन में दिग्विजय सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे। इसी बीच डॉ. लीना शर्मा पहुंचीं। वे खुद को गुना जिला कांग्रेस की महामंत्री, राष्ट्रीय किसान कांग्रेस मंच की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष बताकर मिलना चाह रही थीं। लेकिन, सुरक्षाकर्मी ने उन्हें रोक लिया। धक्कामुक्की भी की। दिग्विजय की नजर पड़ी तो उन्होंने महिला कार्यकर्ता को बाहर करने के लिए कहा।
वहीं डॉ. लीना शर्मा ने कहा कि वह एक दिन पहले भी दिग्विजय से मिल चुकी हैं। एमबीए पास हैं। वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लडऩा चाहती हैं। अभी तक किसी भी महिला नेता ने यह हिम्मत नहीं की है। उन्होंने इशारों में अपनी ही पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग हल्के में ले लेते हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। दिग्विजय सिंह से कोई नाराजगी नहीं है। उनसे मुलाकात करने आई थी। उन्होंने जाने के लिए कहा तो फिर बाद में मुलाकात कर लूंगी। वे हमारे नेता हैं।
मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन दिया
दिग्विजय सिंह को बैठक से पूर्व मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि ग्वालियर नगर निगम में एमआईसी मेंबर मुस्लिम को नहीं बनाया गया है। आजादी के बाद से लेकर आज तक ग्वालियर शहर कांग्रेस का अध्यक्ष मुस्लिम को नहीं बनाया है।
इस दौरान अतर हुसैन कुरैशी, लतीफ खान मल्लू, पार्षद आसिफ अली, हसन मोहमद कुरैशी, अशरफ खान आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









