ड्रग्स की लत युवाओं को बना रही अपराधी:डॉ. मेवाफरोश
Feb 21 2024
ग्वालियर। जो युवा ड्रग्स की लत में पड़ जाता है, वह अपराधी प्रवृत्ति का हो जाता है। नशे के सौदागर अपने थोड़े से आर्थिक लाभ के लिए युवा पीढ़ी को उस गहरी खाई में धकेल रहे हैं, जहां से निकल पाना काफी मुश्किल होगा। यह बात जयारोग्य अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अनिल मेवाफरोश ने बुधवार को माधव महाविद्यालय की रासेयो इकाई द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से आयोजित ड्रग्स एक्यूम प्रिवेंशन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संजय रस्तोगी ने की। विशिष्ट अतिथि सीए प्रवीण एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय नोडल अधिकारी थे।
मुख्य वक्ता डॉ. मेवाफरोश ने कहा कि युवाओं के साथ युवतियां भी नशे को फैशन बना रही है, जिन्हें अपने भविष्य की चिंता नहीं है। नशे के आगोश में डूबी लड़कियों का शरीर इससे वास्तविक सुन्दरता तो खोती ही है, साथ ही नशीले पदार्थ के सेवन से गर्भ में पल रहे शिशु पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। मादक द्रव्यों व सिगरेट के सेवन से गर्भाशय की मांसपेशियां कमजोर हो जाने के कारण जहां गर्भधारण में दिक्कत आती है, वहीं उन्हें कई जटिलताओं का भी सामना करना पड़ता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. रस्तोगी ने कहा कि आर्थिक दिक्कत, नौकरी की तलाश, असफल प्रेम, मनचाही सफलता न मिलना, परीक्षा में फेल हो जाना, परिवार में इग्नोर फील करना, किसी काम में मन न लगना जैसे अनेक कारण है जिनसे बचने के लिये उन्हें नशे का सेवन ही आसान व एक मात्र उपाय नजर आता है, जबकि नशा किसी समस्या का हल नहीं है।
डॉ. पाण्डेय ने कहा कि शरीर में मादकता की अधिकता रक्तचाव व विक्षिप्तता को जन्म देती है, जिससे आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत अंधत्व में बदल सकती है। वहीं मादक पदार्थों के सेवन से दांपत्य जीवन में दरार पैदा हो जाती है। अंत में प्राचार्य की ओर से अतिथियों को शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. कौशलेन्द्र अवस्थी, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. चंचल शिवहरे, डॉ. दीप्ती नारंग, डॉ. दीपक शिन्दे आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









