वसंतोत्सव में किया दस विभूतियों का सम्मान

Feb 21 2024

ग्वालियर। ब्राह्मण महिला सभा मुरार द्वारा भगवान परशुराम मंदिर घासमंडी मुरार पर वसंतोत्सव समिति की अध्यक्षा श्रीमती कांता शर्मा की अध्यक्षता में तथा मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती सुमन यशवीर शर्मा के मुख्य आतिथ्य में वसंतोत्सव आयोजित किया गया।
इस अवसर पर डॉ जयवीर भारद्वाज, राम पाठक, नरेश कटारे, महेश शर्मा, जेपी शुक्ला, हेमंत एडिशन शर्मा, शशिकांत दीक्षित, डॉ अनिल शर्मा, रवीन्द्र रवि, रमेश निर्झर,श्रीमती वीना भारद्वाज, शकुन शर्मा मंचासीन थे।
वसंतोत्सव कार्यक्रम में नरेश कटारे, राम पाठक, जेपी शुक्ला, रवीन्द्र नाथ नायक, रवीन्द्र रवि, महेश शर्मा, शशिकांत दीक्षित, रमेश निर्झर, श्रीमती वीना भारद्वाज, श्रीमती सुमन यशवीर शर्मा का शाल श्रीफल भेंटकर समानित किया गया।