दूसरों की खुशी देखकर खुश होना मानवता की पहचान

Feb 21 2024

ग्वालियर। दूसरों की खुशी देख कर खुश होना ही,मानवता की पहचान है और इसी सिद्धांत पर शहर में कार्यरत कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन ने सेंट्रल जेल जाकर महिला कैदियों के संग कुछ लहे संगीत की धुनों के संग मनाए एवं उन्हें सेनेटरी पैड्स भी वितरित किये, साथ ही उनके ब‘चों को उपहार स्वरूप खिलोंने स्टेशनरी सामान आदि जरूरत की वस्तुएं भेंट की। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमलता राव द्वारा की गई। इस अवसर पर पूर्णिमा अग्रवाल, कंचन राव, डॉ अनिल शर्मा, प्रियंका शर्मा, कांता शर्मा, शैली शर्मा, नेहा खान, शिवांगी शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे।