पति ने शक में पत्नी की हत्या की
Feb 21 2024
ग्वालियर। नगर निगम के आउटसोर्स ड्राइवर ने अपनी पत्नी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। वह उसके चरित्र पर संदेह करता था। आरोपी घर पहुंचा तो उसे पत्नी ईयरफोन लगाकर बैठी मिली। इस बात पर उसने बहस की, फिर हत्या कर दी। घटना गत रात पुरानी छावनी जलालपुर पहाड़ी की है। घटना के समय दो साल का बेटा बेड पर लेटा हुआ था। वारदात के बाद बेटे को उठाकर आरोपी भाग निकला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
पुरानी छावनी जलालपुर पहाड़ी पर रहने वाली मीरा कुशवाह पत्नी बलवीर कुशवाह (32) का शव उसके ही घर में मिला। पति बलवीर कुशवाह नगर निगम पीएचई में आउटसोर्स ड्राइवर है। दोनों के तीन बेटे हैं। 10 और 8 साल के बेटे ट्यूशन गए थे। 2 साल का बेटा बेड पर लेटा था। रात में जब बलवीर घर पहुंचा तो मीरा के हाथ में मोबाइल और कान में ईयरफोन था। उसे लगा कि पत्नी किसी से बात कर रही है। इसी गुस्से में उसने पहले मीरा के सिर में डंडा मारा। इसके बाद फावड़े से सिर और चेहरे पर कई वार किए। इसके बाद भाग निकला।
पड़ोस में रहने वाली मीरा की देवरानी घर पहुंचीं, तब वारदात का पता चला। इधर, आरोपी के ससुर ने उसे फोन कर बेटी के बारे में पूछा तो उसने मार दिया कहकर फोन काट दिया। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ देर पहले ही मीरा ने पिता को फोन कर मारपीट की बात कही थी। पुलिस को घटनास्थल से मोबाइल, ईयरफोन और खून में सना फावड़ा मिला है।
हत्या की सूचना पाकर सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार, टीआई पुरानी छावनी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि दोनों की शादी 2010 में हुई थी। आरोपी को शक था कि पत्नी का किसी से अफेयर है। इस बात पर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि मीरा पास ही रहने वाले एक युवक से ज्यादा बात करती थी। यही बात आरोपी को पसंद नहीं थी। पुलिस का कहना है कि इस पॉइंट को भी जांच में लिया जाएगा।
मां की हत्या के बाद बच्चे काफी सहम गए थे। वे इतने ज्यादा डरे हुए हैं कि कुछ भी बताने की हालत में नहीं थे। पुलिस के अनुसार घर में पति-पत्नी और बच्चे ही रहते थे। बाकी परिजन दूसरी जगह रहते थे। दोनों के बीच कई बार बड़े झगड़े भी हुए, तब परिजन उनके बीच सुलह करवाने भी आए।
पुलिस हिरासत में आए आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसकी पत्नी मोबाइल पर लगातार बात करती रहती थी। पति ने कई बार उसको यह समझाने का प्रयास किया कि वह मोबाइल पर जिससे भी बात करती है। वह उससे बात करना बंद कर दे, लेकिन पत्नी उसकी बात मानने के लिए तैयार नहीं थी।
सूत्र बताते हैं कि पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि पति महिला से जिस पुरुष से अवैध संबंध होने की शंका करता था, वह उसी मोहल्ले में रहता है। जहां वह दोनों रहते हैं।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे की वजह चरित्र संदेह सामने आ रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









