पुलिस महानिरीक्षक, चंबल रेंज को चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मण्डल ने सौंपा ज्ञापन
Feb 21 2024
ग्वालियर। मप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री में 17 फरवरी को लश्कर, उपनगर ग्वालियर एवं मुरार के सोना-चाँदी व्यवसाईयों की बैठक में उपस्थित व्यवसाईयों द्वारा एकमत से निर्णय लिया गया था कि यदि मुरैना पुलिस द्वारा मुरार के सोना-चाँदी व्यवसाई राहुल गोयल के सेल्समैन के साथ 31 जनवरी को पुलिस थाना-बागचीनी में लूट की घटना का खुलासा 72 घंटे के अंदर नहीं किए जाने की स्थिति में चरणबद्ध आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 24, 25, 26 फरवरी,24 को क्रमश: मुरार, उपनगर ग्वालियर तथा लश्कर के बाजारों को बंद रखकर, अपराधियों को शीघ्र सहित गिरफ्तार किए जाने की माँग पुरजोर तरीके से की।
व्यवसाईयों की इसी भावना का सम्मान करते हुए बुधवार को चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल के नेतृत्व में सोना-चाँदी व्यवसाईयों द्वारा आईजी चंबल रेंज सुशांत कुमार सक्सेना को एक ज्ञापन सौंपा गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









