निगमायुक्त ने विकास कार्यों का निरीक्षण कर,दिए निर्देश
Feb 20 2024
ग्वालियर। निगमायुक्त हर्ष सिंह ने मंगलवार को 15वें वित्त आयोग के तहत वायु प्रदूषण को रोकने के लिए किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री जेपी पारा, कार्यपालन यंत्री पवन सिंघल, संबंधित प्रोजेक्ट के सहायक यंत्री मनीष यादव, अमित गुप्ता तथा क्षेत्राधिकार राजीव पांडे आदि उपस्थित रहे।
निगमायुक्त श्री हर्ष सिंह ने बीएसएनल से ओसो ध्यान केंद्र तक निर्माण धीन सडक़ का निरीक्षण किया जहां निर्मित किये जा रहे नाले का लेवल वर्षा के जल को दृष्टिगत रखते हुए ठीक करने को कहा एवं सडक़ का लेवल आसपास की गलियों के लेवल से भी मेंटेन करने हेतु निर्देश दिए गए। सडक़ का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को दिए गए। साथ ही सडक़ निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की टेस्टिंग नियम अनुसार करने के निर्देश भी दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









