ई-रिक्शा से पहुँची महापौर बजट पेश करने

Feb 20 2024

ग्वालियर। नगर निगम की आर्थिक स्थिति बेहद खराब होने पर मंगलवार को बजट सत्र में ई-रिक्शा से निगम पहुँची महापौर डॉ शोभा  सिकरवार। निगम की माली हालत खऱाब के चलते पहले ही वापस कर चुकी हैं अपना सरकारी वाहन। महापौर के साथ निगम के उप-नेता, एमआईसी सदस्य एवं कांग्रेस पार्टी के पार्षद भी ई-रिक्शा से निगम पहुँचे।