युवाओं के लिये रक्तदान वरदान के समान

Feb 20 2024

ग्वालियर। रक्त के बिना जीवन यापन कर पाना मुश्किल है प्रकृति ने मानव शरीर को चलाने के लिये रक्त हमेशा प्रवाहित होते रहना चाहिए। रक्त की कमी को पूरा करने के लिये जरूरत मंद व्यक्तियों को रक्त उपलब्ध हो सके इसके लिये रक्तदान शिविर लगाये जाते है। युवाओं के लिये रक्तदान वरदान के समान है इससे ये अपने अंदर नवीन ऊर्जा व शक्ति का अहसास कर सकते है। विभिन्न खेलों में खिलाडी प्रतियोगिता से 5-6 दिन पूर्व रक्तदान इसलिये करते है जिससे उनमें नई ताकत व स्फूर्ति आ सके। 
रक्तदान शिविर माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा महाविद्यालय में लगाया गया। रक्तदान शिविर रेडक्रास सोसायटी शिविर और वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय माधव महाविद्यालय के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवल शुक्ला सचिव रेडक्रास सोसाइटी, जिला संगठक डॉ. मनोज अवस्थी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास शुक्ला उपस्थित थे।
डॉ. संजय पाण्डेय ने रक्तदान के महत्व को अधिक से अधिक लोगों में फैलाने के लिये सबसे पहल रक्तदान किया अभी तक डॉ, पाण्डये 71 बार रक्तदान कर चुके है। जरूरतमंद लोगो के लिये समय-समय पर शिविर लगाना एवं जरूरत पडऩे पर अस्पताल में भी जाकर लोगों को रक्त उपलब्ध कराने का कार्य करते है।
नवल शुक्ला ने बताया कि इस अमूल्य रक्तदान के द्वारा हम चार लोगो का जीवन बचा सकते है जिसका कोई मूल्य नहीं होता रक्तदान वर्ष में एक बार अवश्य करना चाहिये। रक्त कहीं से निर्मित नहीं किया जा सकता जरूरतमंद के लिये रक्तदान आवश्यक है।
शिविर में रक्तदान डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, रितिक घोरपडे, जतिन प्रजापति, तुषार मीणा, साहिल राजपूत, चिराग झा, कृष्णा बरैया, सक्षम सोनी, समीर खान, साहिल शिवहरे, जुनैद खान, हेमंत अग्रवाल, खुशाल भिलवार, अभिषेक खटीक आदि ने दिया।
इस कार्यक्रम में डॉ. विजय पाण्डेय, डॉ. विनिता जैन, डॉ. राकेश करहेरिया, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ सुरेन्द्र कुशवाह, दीलिप रजक, नत्थू खान, रिंकी रजक व आशुतोष पालीवाल उपस्थित थे।