डिजिटल लांच प्रोग्राम में पीएम ने जेयू को दिए 100 करोड़
Feb 20 2024
ग्वालियर। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) के घटक मल्टी डिसीप्लिनिरी एजूकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एमईआरयू) प्रोजेक्ट के तहत जीवाजी विश्वविद्यालय को 100 करोड़ रुपए अनुदान राशि प्रदान की गई है। जेयू के अलावा प्रदेश के विक्रम विवि उज्जैन और बरकतउल्ला विवि भोपाल को भी 100-100 करोड़ ग्रांट दी गई है।
पीएम उषा के द्वितीय घटक ग्रांट टू स्ट्रेथन यूनिवर्सिटी (जीसयू) के तहत में मप्र के पांच विश्वविद्यालयों को 20-20 करोड़ राशि प्रदान की गई है। इनमें महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विवि छतरपुर, देवी अहिल्या विवि इंदौर, रानी दुर्गावती विवि जबलपुर, अवधेश प्रताप सिंह विवि रीवा, पंडिल एएसएन शुक्ला विवि शहडोल शामिल हैं। सभी विश्वविद्यालयों को करीब 400 करोड़ रुपए की उक्त अनुदान राशि आवंटन के लिए मंगलवार सुबह डिजिटल लांच प्रोग्राम आयोजित हुआ।
इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली उपस्थित होकर संबंधित विश्वविद्यालयों को अनुदान जैय के राशि प्रदान की। जेयू के अटल सभागार में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। इससे राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी वर्चुअली जुड़े रहे। अटल सभागार में कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









