नवागत आईजी अरविंद सक्सेना ने किया कार्यभार ग्रहण

Feb 20 2024

ग्वालियर। ग्वालियर जोन के नवागत इंस्पेक्टर जरनल अरविंद्र कुमार सक्सेना ने मंगलवार को कंपू स्थित आईजी कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। 
पदभार ग्रहण के बाद चर्चा के दौरान अरविंद्र कुमार सक्सेना ने कहा कि अपराध को कम करने और लॉ एंड आर्डर को सही करने में वह काम करेंगे। बता दें कि 1990 में डीएसपी के पद से पुलिस सेवा में शामिल हुये। बाद में वर्ष 2006 में वह आईपीएसपी बैच के अधिकारी बने। वह कई स्थानों के साथ्ज्ञ ही भोपाल ईओडब्लयू पुलिस अधीक्षक और होशंगाबाद में पुलिस अधीक्षक रूप में तैनात रहे।  अब उन्हें ग्वालियर जोन का इंस्पेक्टर जरनल ऑफ पुलिस बनाया गया है।