शब्द भंडार अधिक होने से सृजन उतना ही होगा उत्कृष्ट
Feb 17 2024
ग्वालियर। मध्य भारतीय हिन्दी साहित्य सभा दौलतगंज के तत्वावधान में महाकवि निराला जयंती एवं बसंत पंचमी के उपलक्ष में युवा साहित्य सृजक समान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.कृष्ण मुरारी शर्मा ने की।
उन्होंने कहा कि नए कवियों को शब्दकोश भेंट किया जाना चाहिए। क्योंकि जिनका शब्द भंडार जितना अधिक होगा उतना ही उत्कृष्ट एवं श्रेष्ठ उनका सृजन होगा। मुख्य अतिथि के रूप में साहित्यकार मनोज झा, विशिष्ट अतिथि डॉ. सुधीर चतुर्वेदी एवं डॉ सुरेश सम्राट सहित सभा अध्यक्ष डॉ कुमार संजीव मंचासीन रहे।
इस दौरान शिवम सिंह सिसोदिया एवं जान्हवी नाईक को युवा साहित्य सृजक सम्मान से सम्मानित किया गया।
आयोजन में मुस्कान कुशवाह, पलक सिकरवार,मंदाकिनी शर्मा, डॉ अंकित अग्रवाल, उपेंद्र कस्तूरे, हिमांशु शर्मा समेत व्याप्ति उमड़ेकर उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









