पुलिस का खौफ दिखाकर दो भाइयों से एक लाख रुपए ऐंठे
Feb 17 2024
ग्वालियर। एक बार फिर पुलिस का खौफ दिखाकर और डराकर गहने-नकदी ऐंठने वाली गैंग ने एन्ट्री की है। दो साल बाद पहली वारदात भिंड के दो भाइयों के साथ की है। भोपाल से एक लाख रुपए लेकर भिंड जा रहे दो भाई बस स्टैंड के सामने से एक टैक्सी में बैठ गए। पहले से उसमें तीन लोग और सवार थे। कुछ दूर निकलने के बाद टैक्सी चालक ने कहा कि यह सरकारी गाड़ी है आगे पुलिस की चेकिंग चल रही है।
किसी के पास गहने या नकदी हो तो मेरे पास जमा करा दो वरना सब जब्त हो जाएगा। इस पर तीन युवकों ने भी अपने-अपने पैसे दिए थे। दोनों भाइयों ने भी एक लाख रुपए उसे रखने दे दिए। इसके बाद कार चालक व उसमें सवार युवक गोला का मंदिर चौराहा पर जबरन मारपीट कर दोनों भाइयों को उतारकर भाग गए। पीडि़त पहले भिंड पहुंचे और उसके बाद ग्वालियर आए हैं।
भिण्ड गोहद निवासी रामहेत कुशवाह पुत्र विजय पाल सिंह कुशवाह और उसका छोटा भाई रामसिंह कुशवाह भोपाल में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। वह ट्रेन के जरिए भोपाल से ग्वालियर पहुंचे। स्टेशन से पैदल-पैदल वह बस स्टैंड जा रहे थे, लेकिन बस स्टैंड तिराहा पर ही उनको एक टैक्सी कार खड़ी दिखाई दी। कार में बैठे चालक ने भिंड-इटावा के लिए आवाज लगाई। यह आवाज सुनते ही रामहेत व रामसिंह दोनों ने चालक से गोहद भिंड चलने की पूछा और टैक्सी कार नंबर एमपी06 एसी-0741 में सवार हो गए। टैक्सी में पहले से ही तीन युवक और बैठे थे। एक उनके पास पीछे की सीट और दो आगे बैठे हुए थे। अभी वाहन कुछ ही दूरी पर पहुंचा था कि तभी कार चालक ने कहा कि आगे पुलिस चेकिंग चल रही है और उनके पास जो भी रुपए और जेवर हैं वह उनके पास जमा कर दें। क्योंकि यह सरकारी गाड़ी है और आपके पास से रुपए पैसे मिलने पर पुलिस जब्त कर लेगी।
चालक के रुपए या गहने चेकिंग में मिलने पर जब्त होने की बात कही तो टैक्सी में सवार अन्य लोगों ने रुपए और अंगूठी उतारकर चालक को दे दी। जिस पर रुपए जब्त होने के डर से रामहेत ने भी एक लाख रुपए निकालकर चालक को दे दिए।
रुपए लेने के बाद अभी टैक्सी गोला का मंदिर चौराहा से आगे भिंड रोड वाली साइड पहुंची थी कि तभी कार सवारों ने दोनों भाइयों से कार से उतरने के लिए कहा। जिस पर दोनों ने विरोध जताया, तो कार सवार मारपीट और धक्कामुक्की पर आ गए और जबरन उन्हें कार से उतार कर वाहन को भिंड की ओर भगा ले गए।
घटना से दोनों भाई इतना डर गए थे कि बिना शिकायत दर्ज कराए पहले अपने घर भिण्ड पहुंचे। वहां परिजन को पूरी बात बताई। परिजन उन्हें लेकर ग्वालियर आए और गोला का मंदिर थाने पहुंचकर शिकायत की। पर शुरुआती घटनाक्रम बस स्टैंड तिराहा का था इसलिए उनको पड़ाव थाने भेजा गया। जहां पुलिस ने अड़ीबाजी का मामला दर्ज कर लिया है।
दो साल पहले इस तरह की वारदातें शहर में लगातार होती थी, लेकिन इसके बाद पुलिस ने सख्ती की तो यह गिरोह गायब हो गया और अब एक बार फिर वारदात को अंजाम दिया है।
टैक्सी कार पर जो रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा हुआ था, जब पुलिस ने उसकी पड़ताल की तो चौकाने वाला परिणाम सामने आया है। पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि यह नंबर तो कार का नहीं बल्कि ट्रैक्टर का है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
टैक्सी पर ट्रैक्टर का नंबर निकलने के बाद पुलिस के हाथ में अब सीसीटीवी कैमरा ही आखिरी विकल्प बचा है। पुलिस भिंड व मुरैना की ओर टोल सहित अन्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जिससे बदमाशों का कोई सुराग मिल सके।
इस मामले में पड़ाव थाना प्रभारी इला टंडन ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जिस पर बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









