शहर की खिलाड़ी कृष्णा शर्मा को मिलेगा पंख खेल पुरस्कार
Feb 17 2024
ग्वालियर। शहर की निवासी और मध्यप्रदेश वुमन्स हॉकी अकादमी में प्रशिक्षणरत कृष्णा शर्मा को पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2024 मिलेगा। पुरस्कार समारोह 20 फरवरी को सुबह 11.15 बजे से भोपाल में जहांगीराबाद स्थित गवर्नर हाउस के सामने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा। पुरस्कार विजेताओं को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पुरस्कार प्रदान करेंगे।
नाका चन्द्रबदनी निवासी माया शर्मा और सुनील शर्मा की पुत्री कृष्णा ने हाल ही में नीदरलैंड्स में हुई सब जूनियर गल्र्स हॉकी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिधित्व करके वापस लौटी हैं। इसके अलावा शहर की इस होनहार बेटी ने इंडिया सब जूनियर, एमपी जूनियर और सब जूनियर के अलावा खेलो इंडिया में भी अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
कृष्णा ने बताया कि वे राइट आर्म स्ट्राइकर की पोजिशन पर खेलती हैं। वर्तमान में हॉकी अकादमी में कोच वंदना उइके और परमजीत सिंह से हॉकी की बारीकियों को सीख रही हैं। खेल के साथ साथ ग्यारहवीं कक्षा में अध्ययनरत भी हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









