ऊर्जा बचत निवास कैसे बनाएं और लाइटिंग का कैसे उपयोग करें:फारुकी
Feb 17 2024
ग्वालियर। मप्र ईसीबीसी सेल एवं एमआईटीएस कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में शनिवार को दूसरे दिन दिल्ली से ईसीबीसी के मास्टर ट्रेनर अबु तल्हा फारुकी ( प्रोफेसर जिंदल स्कूल आफ आर्किटेक्चर सोनीपत) उपस्थित हुए। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग के असर से बचने के लिए ईवीएस निवेश पर विशेष फोकस किया। वही उन्होंने बताया कि ऊर्जा संरक्षण क्यों जरूरी है प्रोफेसर फारुकी ने कार्यशाला में बताया कि ऊर्जा बचत निवास कैसे बनाएं और लाइटिंग का कैसे उपयोग करें।
सीबीसी कमर्शियल बिल्डिंग एव रेजिडेंशियल बिल्डिंग दोनों में ऊर्जा बचत करने के लिए श्री फारुकी ने रोचक जानकारी प्रदान की गई। वही जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी डॉक्टर एसके बादल ने बताया कि भविष्य में जलवायु परिवर्तन का गंभीर असर हो सकता है। उल्लेखनीय है कि मप्र ईसीबीसी सेल के मप्र ऊर्जा संरक्षक डॉक्टर सुरेंद्र बाजपेई के नेतृत्व में ग्वालियर गोले का मंदिर स्थित एमआईटीएस कॉलेज में दो दिवसीय ईसीबीसी की कार्यशाला आयोजित हुई।
जिसमें आर्किटेक्चर कॉलेज के प्रोफेसर शासकीय विभागों के अधिकारी सहित एमआईटीएस कॉलेज के छात्र बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यशाला में नए भवनों के निर्माण में ऊर्जा बचत और उपयोग कैसे करें... जिसके तहत रेजिडेंस बनाए जाना बहुत जरूरी है।
कार्यशाला में आर्किटेक्चर प्लैनिंग डिपार्मेंट की हेड डॉ अंजलि एस पाटिल, प्रोफेसर प्रियांशी जैन, ईसीबीसी सेल में प्रतिभा मतेल और अक्षय ऊर्जा की ओर से राजेश कुशवाह, जयकिशोर पाठक, राकेश शर्मा, वीरेंद्र पाल, राजेंद्र कुशवाह, राजेश गुर्जर आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









