भारत जोडो न्याय यात्रा का होगा जोरदार स्वागत:सिकरवार

Feb 17 2024

ग्वालियर। राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा के ग्वालियर आगमन की तैयारिओं को लेकर शनिवार को 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक चेतकपुरी गेट के पास तोरण वाटिका में आयोजित की गई। 
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये 16 ग्वालियर पूर्व से विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा भाजपा की तानाशाही सरकार के खिलाफ है जो जनविरोधि कानून लाकर जनता के अधिकारों का हनन कर रही है। आज देश में कोई भी भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसके पीछे ईडी, सीबीआई एवं सीआईडी जैसी ऐजेंसीओं को लगाकर झूठे आरोप में जेल में डलवा दिया जाता है। लेकिन कांग्रेस पार्टी भाजपा की इस तानाशाही को नही चलने देगी और पूरे देश के सामने इनका असली चेहरा लाकर रहेगी। राहुल गांधी की इस यात्रा से पूरी भाजपा पार्टी में डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा इस बार हम सब को मिलकर लोकसभा सीट जीतना है और यह कार्यकर्ताओं के उत्साह से साफ दिखाई दे रहा है,जनता इस बार कांग्रेस को जिताने का मन बना चुकी है। बैठक में कांग्रेस पार्टी के अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये।