अजाक्स प्रांताध्यक्ष मुकेश मौर्य ने मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट की

Feb 17 2024

ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान ग्वालियर सहित प्रदेश भर में किये जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में अवगत कराया। भेंट के बाद प्रांतीय महासचिव अतर सिंह जाटव ने बताया कि अजाक्स की प्रांतीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मार्च में आयोजित किया जाएगा। 
यह कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) राजभवन के सामने भोपाल में होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मान भी किया जाएगा। साथ ही बैकलॉग की विशेष भर्ती, पदोन्नति में आरक्षण एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्र छात्राओं को समय पर छात्रवृत्ति दिए जाने सहित अन्य विषयों को लेकर मांगपत्र दिया जाएगा। इसके बाद प्रांताध्यक्ष मुकेश मौर्य ने मुख्यमंत्री को फोटो फ्रेम भी भेंट की।