भागवत कथा के लिए कलश यात्रा निकली

Feb 17 2024

ग्वालियर। गालव ऋषि की तपोभूमि ग्वालियर में वैसे तो आए दिन प्रसिद्ध संत महंतों की श्रीमद्भागवत कथा, शिव महापुराण, राम कथा के आयोजन होते ही रहते हैं।  लेकिन माघ शुक्ल पक्ष की अष्टमी 17 फरवरी से शहर में एक श्रीमद्भागवत कथा गेंडे बाली सडक़ कृष्ण मंदिर पर आयोजित की गई है। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और धर्मलाभ अर्जित किया। श्रीमद्भागवत कथा के लिए 12 बजे राम मंदिर फालका बाजार से कलश यात्रा निकाली गई। श्रीमद्भागवत कथा में भागवताचार्य पं. घनश्याम शास्त्री महाराज ने मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा में शास्त्री जी ने भक्ति, ज्ञान, वैराग्य की कथा सुनाई जो भागवत कथा सुनता हे वो कभी नर्क में नहीं जाता हैं। 
इस अबसर पर कथा आयोजक गीता हरिओम पाराशर, पवन पाराशर, देवेश पाराशर एवम क्षेत्रवासियों ने भागवत भगवान की आरती की।