व्यापारियों को एकता कायम रखना है : डॉ. अग्रवाल
Feb 16 2024
ग्वालियर। मुरार, ग्वालियर के बाद व्यापारियों ने शुक्रवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में चलाए जा रहे आंदोलन के तहत सराफा बाजार में धरना दिया।
इस अवसर पर चेंबर के अध्यक्ष डॉ.प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का यह सफल आंदोलन रहा है, जिसमें हमारी एकता में जो शक्ति है उसी शक्ति के कारण पुलिस ने जिस सक्रियता के साथ व्यापारियों के साथ हुई चार वारदातों में से तीन वारदातों को ट्रेस कर लिया है। चौथे मामले में भी पुलिस लगातार अपराधियों पर दबाव बना रही है और हमें उम्मीद है कि जल्दी ही चौथा मामला भी पुलिस ट्रेस कर लेगी।
सराफा बाजार में आयोजित धरना सुबह 10 बजे प्रारंभ हुआ। धरने पर ग्वालियर और मुरार के व्यापारियों सहित सराफा बाजार लश्कर के अधिकांश व्यापारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष डॉ.प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों के साथ होने वाली घटना पर चेंबर चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि चेंबर के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिस एकता का परिचय दिया है उसी का परिणाम है कि पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करनी पड़ी है।
उन्हेांने कहा कि हम इस आंदोलन के जरिए यह संदेश देने में सफल रहे हैं, पुलिस अपराधियों पर निरंतर दबाव बनाए रखेगी ऐसी हम उम्मीद करते हैं जिससे कि भविष्य में आरोपी किसी घटना को अंजाम देने से पहले सोचे।
उन्होंने कहा कि मुरैना में अतुल गुप्ता के साथ 5 फरवरी को तािा मोहना के सोना-चांदी व्यवसायी राकेश सोनी के साथ 28 जनवरी को हुई घटना सहित तीन घटनाओं में पुलिस ने आरोपियों को गिर$फ्तार कर लिया है। वहीं ग्वालियर के सोना-चांदी व्यवसायी राहुल गोयल के सेल्समैन के साथ बागचीनी जिला मुरेना में हुई वारदात के मामले में भी पुलिस का दबाव लगातार बना हुआ है।
चेंबर के मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी लगातार 7 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। इसके बाद भी अभी ग्वालियर के व्यापारी के साथ हुई घटना के मामले में आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन को अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की जरुरत है, तभी इस मामले में अपराधियों पर भय कायम होगा और व्यापारी निर्भय होंगे। उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन अभी जारी रहेगा।
धरने में डॉ. राकेश अग्रवाल, संदीप नारायण अग्रवाल, पुरुषोत्तम जैन, राकेश मंगल, अभिषेक गोयल, पारस जैन, जवाहर जैन, हरिओम गांगिल, संजय मंगल, संजय जैन, नारायण बृजवासी, रॉबिन गर्ग, दीपक जैन, संजय अग्रवाल, नंदकिशोर गोयल, साकेत जैन, नरोत्तम जैन सहित अन्य पदाधिकारी व व्यवसायी उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक चेम्बर में आज
चेंबर अध्यक्ष डॉ.प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि चेंबर के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को लेकर आज शनिवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में सभी की सहमति से चेंबर द्वारा आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









