डबरा में किसान आंदोलन का व्यापक असर, रैली निकाल कराया बंद

Feb 16 2024

डबरा में अनेक अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के साथ अन्य किसान यूनियन भी कंधे से कंधा मिलाकर सडक़ों पर निकल पड़ी है। दिल्ली पंजाब हरियाणा क्षेत्र के बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर शुक्रवार 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया गया था जिसको लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के एक सैकड़ा से अधिक किसान मोटरसाइकिलों पर सवार होकर शुगर मिल चौराहे से शहर होते हुए सभी दुकानदार भाइयों से दुकानें बंद का आह्वान कर रहे थे। वहीं पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की टीम भी साथ-साथ चल रही थीं।
पुलिस द्वारा भारत बंद को लेकर कडी निगरानी की जा रही है, दो दिन पूर्व पुलिस ने दो किसान नेताओं को हिरासत में लेकर 151 की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया था। जिससे किसान यूनियन का विरोध प्रदर्शन हल्का रहा।