आंदोलन को लेकर मुस्तैद रही पुलिस और किसान नेता
Feb 16 2024
ग्वालियर। देशभर में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए आज ग्वालियर में औद्योगिक हड़ताल के साथ ग्रामीण इलाकों में बंद रहा। बंद को लेकर कई दिन से लगातार तैयारियां चल रही थीं। इसको लेकर किसान नेता लगातार ग्रामीणों से संपर्क में लगे हुए थे। ग्रामीण इलाकों के बंद का असर लक्ष्मीगंज स्थित सब्जी मंडी में भी देखने को मिला।
कई इलाकों के किसान सब्जी लेकर नहीं पहुंचे थे। ग्वालियर आने वाले रास्तों पर किसान नेता सुबह से ही डटे हुए थे। जो भी किसान दूध, सब्जी और अनाज लेकर शहर की ओर आ रहा था उसे रास्ते में ही रोककर वापस लौटा दिया गया। बंद को लेकर पुलिस भी सुबह से मुस्तैद थी। जगहजगह बैरिकेड्स लगाकर आंदोलन के लिए आने वाले किसानों को रोक दिया गया।
सुबह 11 बजे किसानों ने फूलबाग चौराहे पर एकत्र होना शुरू कर दिया। इस दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसको लेकर पुलिस यहां पर पहले से ही मुस्तैद खड़ी थी।
इस दौरान किसान नेताओं ने केन्द्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए जमकर हमला बोला। किसान नेताओं का कहना था कि केन्द्र सरकार किसानों को बर्बाद करने का काम कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
किसान आंदोलन और फू लबाग पर धरना देने आने वाले किसानों को किसी तरह की रियायत नहीं देने के चलते पुलिस ने शहर को छावनी बना दिया। शहर में जगह-जगह पुलिस जवान मुस्तैद नजर आ रहे थे। आंदोलनकारी का संदेह होने पर कई जगह पूछताछ भी की गई। हर संभावित स्थान बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन के साथ ही पुरानी छावनी, महाराजपुरा, गोला का मंदिर, मुरार, झांसी रोड, कंपू और गोल पहाडिय़ा पर अलग से जवान तैनात किए, जो हर आने जाने वाले की जानकारी ले रहे थे और निगरानी कर रहे थे।
सुबह से पुलिस मोर्चे पर किसानों का धरना सुबह दस बजे से था, लेकिन पुलिस ने अपनी तैयारी रात में ही पूरी कर ली थी और सुबह छह बजे थाना प्रभारी अपने बलों के साथ बताए गए स्थानों पर तैनात हो गए थे। जिससे किसी तरह की स्थिति ना बिगडऩे पाए।
फूलबाग पर आयोजित धरने में ट्रेड यूनियन की ओर से सीटू से एमके जायसवाल, इंटक से रतिराम यादव, एटक से हरिशंकर माहौर, एआईयूटीयूसी से रूपेश जैन, संयुक्त किसान मोर्चा से तलविंदर सिंह, भगवान सिंह गुर्जर, अशोक पाठक, पीपी शर्मा, रणवीर सिंह यादव, विश्वजीत रतोनिया, धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, सुग्रीव सिंह, रामकृष्ण सिंह कुशवाह आदि शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









