यातायात पुलिस व छात्र छात्राओं ने चलाया जागरूकता अभियान
Feb 16 2024
ग्वालियर। एएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान, थाना प्रभारी यातायात गोला का मंदिर धनंजय शर्मा द्वारा एमिटी लॉ स्कूल के छात्र छात्राओं के सहयोग से गोले का मंदिर चौराहा पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यातायात पुलिस व एमिटी लॉ स्कूल के छात्र छात्राओं के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले चालकों को एमिटी लॉ स्कूल द्वारा हेलमेट वितरित किए गए। वहीं यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों का पुष्पमाला पहनाकर उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
आमजन को समझाइश दी गई कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें एवं चार पहिया वाहन चलाने समय सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें। उक्त कार्यक्रम में सूबेदार राधाबल्लभ गुर्जर यातायात मेला, एमिटी लॉ स्कूल से राजिन्दर कुमार, राखी सिह चौहान, अरुण शर्मा, अंशू द्विवेदी, शिवम शिवहरे एवं यातायात के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण समिलित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









