निर्भया मोबाइल टीम ने छात्राओं को गुड टच बेड टच के प्रति किया जागरूक
Feb 16 2024
ग्वालियर। एएसपीअखिलेश रैनवाल एवं डीएसपी महिला सुरक्षा श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में ग्वालियर जिले के विभिन्न स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर महिला जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कम्पू स्थित गजराराजा गल्र्स स्कूल में अध्यनरत छात्राओं को आजकल हो रहे अपराधों, महिला संबंधी तथा गुड टच बेड टच के संबंध में निर्भया मोबाइल प्रभारी सूबेदार सोनम पाराशर द्वारा जानकारी देकर जागरूक किया गया।
सूबेदार सोनम पाराशर ने गजराराजा गल्र्स स्कूल में अध्यनरत छात्राओं को आजकल हो रहे अपराधों व महिला संबंधी अपराध, तथा गुड टच बेड टच आदि के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा उन्हे मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 100/112 सेवा तथा 1090 महिला हेल्पलाइन से भी अवगत कराया गया और उपस्थित छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थित में तत्काल पुलिस को सूचित करें। उपस्थित स्कूली छात्राओं को बेटी की पेटी के संबंध में अवगत कराया गया कि वह किस प्रकार अपनी शिकायत पेटी में डाल सकती हैं। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को गुड टच बेड टच के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर छात्राओं के अलावा स्कूल स्टाफ भी उपस्थित रहा।
इसके अलावा पैट्रोलिंग के दौरान स्कूल व कॉलेजों के बाहर अनावश्यक घूम रहे लडक़ों को भी निर्भया मोबाइल टीम द्वारा हिदायत दी गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









