मोहना के व्यापारी के साथ लूट करने वाले चारों बदमाश पकड़े,लूट का माल बरामद
Feb 16 2024
ग्वालियर। मोहना के सराफा व्यापारी की आंख में मिर्ची डालकर सोने-चांदी के जेवरात व नगदी से भरे बैग को लूटने वाले शातिर बदमाशों को क्राइम ब्रांच व थाना मोहना एवं घाटीगांव पुलिस की संयुक्त टीम ने पकडक़र चारों आरोपियों के पास से लूट का माल भी जब्त कर लिया गया है।
लूट की वारदात को गंभीरता से लेते हुए एसपी राजेश सिंह चंदेल ने एएसपी क्राइम ऋषिकेश मीना एवं गजेन्द्र सिंह वर्धमान को क्राईम ब्रांच व थाना बल की टीम बनाकर अज्ञात लुटेरों की तस्दीक कर गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देश पर क्राईम ब्रांच व थाना मोहना एवं घाटीगांव पुलिस की संयुक्त टीमों को आरोपियों की पतारसी हेतु लगाया गया।
पुलिस टीमों ने घटना स्थल के आसपास से सैकड़ों सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये। लेकिन कोई भी क्लू नहीं मिला। इस बीच मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लूट की घटना करने वाले बदमाश लूट के सामान को बेचने की फिराक में पार्वती नदी के पुल के पास देखे गये हैं।
पुलिस की संयुक्त टीमें जब मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची तो पुल के नीचे चार संदिग्ध लडक़े छिपे हुए दिखाई दिये। चार संदिग्ध लडक़ों ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। पहले से अलर्ट पुलिस टीमों द्वारा चारों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पुलिस द्वारा बदमाशों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने व्यापारी के साथ लूट की घटना को करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि पैसे के लालच की वजह से प्लानिंग कर मोहना के सराफा व्यापारी के साथ लूट की योजना बनाई थी।
पुलिस ने पकड़े गये चारों बदमाशों के कब्जे से सोने-चॉदी के जेवरात एवं नगदी को जप्त कर लिया है। पकड़े गये आरोपियों में से एक बदमाश शातिर वाहन चोर है जो कि पूर्व में भी वाहन चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस अब पकड़े गये लुटेरों से जिले में हुई अन्य लूट की घटनाओं व लूट की घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल के संबंध में पूछताछ कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









