जेसीआई ग्वालियर प्रेरणा संस्था ने 11 कन्याओं के शुभ विवाह में भागीदारी करी

Feb 16 2024

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर प्रेरणा संस्था द्वारा नारायण वृद्ध आश्रम में आयोजित 11 कन्याओं के शुभ विवाह में अपनी भागीदारी दी। आश्रम हर वर्ष 11 गरीब कन्याओं के नि:शुल्क विवाह समारोह का आयोजन करता है। 
11 गरीब कन्याओं के नि:शुल्क विवाह समारोह में जेसीआई ग्वालियर प्रेरणा संस्था द्वारा 11 लहंगे, 11 दुलहन के आभूषण, 12 साड़ी, पैंट शर्ट और 7100 नगद दिए गए। साथ ही हमारी संस्था की वंशिका राजवाड़े और अंजलि शिवहरे का सम्मान किया गया।
भारत विकास परिषद ने दो कन्याओं का विवाह कराया
भारत विकास परिषद, तानसेन शाखा द्वारा सेवा के प्रकल्प के सामूहिक सरल विवाह के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों की दो कन्याओं का विवाह किया गया। विवाह में प्रत्येक कार्य का सपूर्ण व्यय तानसेन शाखा द्वारा किया गया। इसके तहत लगुन, हल्दी, मेहंदी तथा महिला संगीत का कार्यक्रम अग्रवाल मैरिज हाउस ग्वालियर में आयोजित किया गया। और मायाचन्द की धर्मशाला, फोर्ट रोड पर विवाह कार्यक्रम किया गया। शाखा सदस्यों द्वारा बारात का स्वागत, बारातियों को मोतियों की माला पहनाकर किया गया। विवाह में प्रत्येक दंपति को सोने का मंगलसूत्र, कान के बाले, नाक की नथ तथा चांदी की पायल व बिछिये सहित गृहस्थी का सामान भेंट किया गया। 
अस अवसर पर भारत विकास परिषद के डॉ सुरेन्द्र प्रधान, संजय धवन, अखिलेश पाण्डे, पीडी मिश्रा, कमल किशोर गुप्ता, अर्चना मिश्रा, अशोक कुमार शर्मा, राजीव हरितवाल, रामकिशन गुप्ता, महेश भार्गव सहित  उनके परिवारजन उपस्थित थे।