श्री दिगंबर जैन जागरण युवा मंच ग्रेटर ग्वालियर के चुनाव संपन्न
Feb 16 2024
ग्वालियर। श्री दिगंबर जैन जागरण युवा मंच ग्रेटर ग्वालियर के नवीन कार्यकारिणी के चुनाव शनिवार को दानाओली स्थित दिंगबर पार्श्वनाथ वरैया जैन मंदिर के प्रांगण मे चुनाव अधिकारी संस्था के संरक्षक निर्मल पाटनी, सलाहकार संजयमणि जैन नरेश जैन एवं शिरोमणि सदस्य सुरेंद्र जैन अनंत कुमार जैन और कोर टीम के भूपेश जैन मनोज जैन दिनेश जैन (भिंड) के निर्देशन में संम्पन्न हुए।
संस्था के मीडिया प्रभारी सचिन जैन (आदर्श कलम) ने बताया कि वर्षा 2024-25 तक के लिए सहमति सें चुने गये पदाधिकारी में संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन (बंटी), नवीन अध्यक्ष नीरज जैन, महामंत्री सागर जैन, कोषाध्यक्ष अमित जैन टोनू, उपाध्यक्ष धमेंद्र जैन सौरभ जैन, सहमंत्री पीयूष ग्वालियरी, सह कोषाध्यक्ष अनुराग जैन, वर्षगांठ संयोजक लकी जैन, मीडिया प्रभारी सचिन जैन (आदर्श कलम), विहार संयोजक गौरव जैन मुकेश जैन सौरभ जैन छोटू और भूपेंद्र जैन, सांस्कृतिक मंत्री डॉ योगेश जैन, प्रवक्ता नितेश जैन एवं कार्यकारिणी दिनेश जैन, रूपेश जैन, भूपेश जैन और आदित्यमणि जैन चुने गए। श्री दिगंबर जैन जागरण युवा मंच ग्रेटर शपथ समारोह एवं सम्मान समारोह आगामी कार्यकम मे आयोजित करेगे।
युवा जैन संतो का पद विहार करते है एवं महिलाएं आहारचार्य व्यवस्था देखती है
संस्था के मीडिया प्रभारी सचिन जैन (आदर्श कलम) ने बताया कि श्री दिगम्बर जैन जागरण युवा मंच ग्रेटर ग्वालियर संस्था से युवा जुडे है। युवा मंच जैन संतो का विहार ग्वालियर की चार सीमाए झांसी, आगरा, शिवपुरी और भिंड से आने वाले जैन साधुओ और आर्यिका माताश्री का पद विहार करने के साथ आहारचार्य (भोजन) व्यवस्था करती है। वही जागरण मंच की महिलाओ की टीम मुनिश्री, आर्यिकाश्री आदि साधुओ की आहारचार्य भोजन बने की पूरी व्यवस्थाए करती है। संस्था का उददेष है कि समाज के युवाओ को धर्म संस्कृति से जोंडने का प्रसास संस्था के माध्यम से किया जा रहा है। युवा गलत राह मे न जाते हुए साधु संतो की सेवा, ध्यान, विहार करना आदि धर्म क्रियाओ से जुडाने का प्रयास करते है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









