शिक्षा के साथ सुसंस्कारों को भी ग्रहण करो: भार्गव

Feb 15 2024

ग्वालियर। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पढ़ाई के लिए शिक्षण सामग्री वितरीत की गई। साथ ही बच्चों को उपहार भी दिए गए। शिक्षण सामग्री के साथ उपहार हाथों में लेकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। 
विप्र महासभा के संस्थापक धीरेंद्र चौबे के नेतृत्व में वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सिरोल स्थित झुग्गी झोपडिय़ों में रहने वाले बच्चों को हेमा भार्गव, गौरव तिवारी, एड. आदित्य भार्गव ने किताबें, कॉपियां एवं मिष्ठान भेंट किया। इस मौके पर परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की राष्ट्रीय महामंत्री मधु भार्गव ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित करना हमारा लक्ष्य है। शहर की बस्ती और स्लम एरिया में ऐसे बच्चों का पता लगाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी टीम के प्रत्येक सदस्य को दी गई है। 
सर्व ब्राह्मण महासंघ के युवा जिलाध्यक्ष कपिल भार्गव ने कहा कि शिक्षा के साथ सुसंस्कारों को भी ग्रहण करो। धीरेंद्र चौबे ने कहा कि दूसरों के हित के लिए कार्य करना सबसे बड़ा धर्म है। ऐसे कार्यों से दूसरे समाजों को भी शिक्षा लेनी चाहिए। इस अवसर पर मधु भार्गव, कपिल भार्गव, धीरेंद्र चौबे आदि उपस्थित रहे।