तिघरा में सहायक उप निरीक्षक इंडक्शन कोर्स संपन्न

Feb 15 2024

ग्वालिय। पुलिस प्रशिक्षण शाला तिघरा में एसपी राजेश सिंह चंदेल व एपी तिघरा सुमन गुर्जर की उपस्थिति में सहायक उप निरीक्षक इंडक्शन कोर्स संपन्न हुआ। 
जिसमें एएसआई भानु प्रताप सिंह गुर्जर प्रथम, द्वितीय गोवर्धन सिंह, तृतीय सतीश सिंह जयंत चतुर्थ, सुभाष चंद्र धाकड़ व प्रकाश चंद धाकड़ को पांचवे,और छटवा स्थान विनोद सिंह चौहान को प्राप्त हुआ। 
इस अवसर पर आरआई हिमांशु तिवारी, रूमानाज, सीडीआई रामलखन शर्मा, एमपी शर्मा एवम पीटीएस तिघरा के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।