पुलवामा हमले के शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा

Feb 15 2024

ग्वालियर। पुलवामा आंतकी हमले में शहीद 40 जवानों के बलिदान दिवस पर शहर के युवाओं द्वारा युवा नेता रिपुदमन सिंह तोमर के नेतृत्व में हजीरा चौराहे पर केंडल जलाकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस मौके पर शहीद जवानो को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए रिपुदमन सिंह तोमर ने कहा कि 14 फरवरी का दिन भारत के इतिहास का अशुभ दिन माना जाता है। पुलवामा हमले की पांचवी बरसी है। इसी दिन 2019 में 40 वीर सिपाहियों ने पुलवामा हमले में अपनी जान गंवा दी थी। जमू-कश्मीर के हम सभी नतमस्तक होकर देश के उन बलिदानियों के प्रति स‘ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस मोंके पर कई सामजिक संगठन के युवा मौजूद रहे।