हेलमेट लगाकर आये छात्र-छात्राओं को पीला फूल देकर किया सम्मानित

Feb 15 2024

ग्वालियर। बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के जो छात्र-छात्राओं हेलमेट लगाकर आये उन्हें पीला फूल देकर शुभकामना के साथ जागरूक करने का कार्य किया। सडक़ सुरक्षा माह के अंतर्गत यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय द्वारा महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मनोज अवस्थी, डॉ. संजय कुमार पांडेय एवं पुनीत बंसल उपस्थित थे।
यातायात जागरूकता के लिए बसंत पंचमी पर हेलमेट का जागरूकता अभियान महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर किया गया। परन्तु जो लोग हेलमेट लगाकर नही आये उन्हे भी बसंत पंचमी की शुभकामना के साथ हेलमेट पहनने का आग्रह किया।
 कार्यक्रम में स्वयंसेवक मोहित राजावत, ऋतिक घोरपडे, आशुतोष पालीवाल, रवि बाथम, अमृत पाराशर, नीरज कुशवाह, रितेश सेन, विशाल धकैता आदि मौजूद थे।