जेसीआई ग्वालियर द्वारा वेलेन्टाइन डे पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन

Feb 15 2024

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर द्वारा होटल इम्पीरियल गोल्फ रिसोर्ट में वेलेन्टाइन डे को बिग हार्ट की थीम पर मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों व उनके परिवार के लिए रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में सेल्फी पॉइंट, डांस बाय क्लब मेंबर्स, डीजे नाईट, कन्फर्म गिफ्ट टू एवरी कपल, बेस्ट स्माइल, बेस्ट ड्रैस-अप, बेचारा बैचलर, फनी एक्ट, एंकर, कपल गेम्स आदि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों द्वारा कई कपल डांस प्रस्तुत किये गए। जिनकी प्रस्तुती ने माहौल को और रंगीन बना दिया।
इस अवसर पर सभी डांस प्रतिभागियों, विभिन्न गेम्स के विजेताओ के साथ-साथ वेलेंटाइन वीक के सातों दिवस के फ़ोटो प्रतियोगिता के विजेताओं तथा सरप्राइज गेम्स के विजेताओ को अध्याय अध्यक्ष आनंद शर्मा व अतिथियों द्वारा आकर्षक पुरस्कार दिए गए।
इस अवसर पर संस्था में शामिल 20 नवीन सदस्यों को मंडल उपाध्यक्ष एवं शपथ विधि अधिकारी दीपांश गुप्ता द्वारा शपथ दिलाई गई एवं नवीन सदस्यों द्वारा अपना परिचय दिया गया।
इस अवसर पर साधारण सभा का भी आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत सदस्यों के सुझावों एवं उनकी जिज्ञासाओं का समाधान अध्याय अध्यक्ष आनंद शर्मा एवं निवर्तमान अध्यक्ष दीपांश गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में दीपांश गुप्ता, आनंद शर्मा, सुमित सिंघल,अलका ग्रोवर, नीरज मंगल, दीपेश ग्रोवर, प्रिंस हरप्रीत अरोरा सहित संस्था के पूर्व अध्यक्षगण, चेयरपर्संस आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।