श्रीराम फाइनेंस कर्मचारी व इकोग्रीन कंपनी कर्मचारी में बीच सडक़ पर मारपीट,मामला दर्ज
Feb 15 2024
ग्वालियर। फाइनेंस कर्मचारी और इकोग्रीन कंपनी के कर्मचारियों में हुए विवाद के चलते बीच सडक़ हाई वोल्टेज ड्रामा हंगामा देखने को मिला, और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। श्रीराम फाइनेंस कमर्चारियों ने इकोग्रीन कर्मचारी के साथ मारपीट कर डाली। मामले का वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार श्रीराम फाइनेंस के दो कर्मचारी फाइनेंस गाड़ी की रिकवरी के लिए आए थे। दोनों कर्मचारियों ने कचरा कलेक्शन गाड़ी को जब्त किया। इसी जब्ती के दौरान हजीरा थाने के पास सीएनजी पेट्रोल पंप के बाहर फाइनेंस कर्मचारी और इकोग्रीन कंपनी के ड्राइवर में मारपीट हो गई। घटना के बाद इकोग्रीन कर्मचारी ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे इकोग्रीन कर्मचारियों ने एजेंटों की लात घूसों से पिटाई की। इस पूरे मामले में हजीरा थाना पुलिस ने एजेंटों को हिरासत में ले लिया है। वहीं कार्रवाई न होने पर इकोग्रीन कर्मचारियों ने काम बंद हड़ताल की चेतावनी भी दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









