जेसीआई ग्वालियर का ओटीएस सेमीनार आयोजित

Feb 14 2024

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर ने एक होटल में ओटीएस सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के ट्रैनर रमेश श्रीवास्तव थे। यह ट्रैनिंग कार्यक्रम कार्यकारिणी सदस्यों के लिए था। इसमें कार्यकारिणी सदस्यों को उनके अधिकार, जिम्मेदारियाँ एवं प्रोटोकॉल्स आदि की जानकारी प्रदान की गई।
इसके पश्चात् द्वितीय कार्यकारिणी सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता आनंद शर्मा द्वारा की गई। जिसमें संस्था से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस कार्यकारिणी सभा के मुख्य वक्ता पूर्व अध्यक्ष नितिन मांगलिक एवं प्रेरक वक्ता पूर्व अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव द्वारा सभी कार्यकारिणी सदस्यों को अपने उद्बोधन से मार्गदर्शन प्रदान किया। इस कार्यकारिणी सभा में सर्व सहमति से 18 नवीन सदस्य जोड़े गए एवं आगामी कार्यक्रमों जिसमें वैलेंटाइन्स डे, क्रिकेट मैच, महिला दिवस, कपल ट्रैनिंग, होली मिलन, ग्वालियर रत्न अलंकरण एवं स्थापना दिवस, अयोध्या कपल टूर आदि कार्यक्रमों पर चर्चा की गई एवं कार्यक्रम संयोजकों की नियुक्ति की गई।
इस अवसर पर आनंद शर्मा, सुमित सिंघल एवं सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी जेसीआई ग्वालियर प्रदीप अग्रवाल ने दी।