मना वसंत पंचमी पर्व
Feb 14 2024
ग्वालियर। वसंत पंचमी पर्व बुधवार को शहर भर में श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इसको लेकर जहां मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना प्रारंभ हो गई वहीं दूसरी ओर स्कूलों में भी वसंत पंचमी पर्व को बच्चों में अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिला।
वसंत पंचमी को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा- अर्चना की जाती है। इसको लेकर इसका सबसे अधिक महत्व विद्यालयों में होता है।
शहर के निजी व सरकारी स्कूलों में सुबह से ही ब"ो पीले वस्त्र धारण कर विभिन्न प्रकार की पोशाक में पहुंच रहे हैं और विद्यालय प्रबंधन द्वारा वसंत पंचमी के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए गए। वंसत पंचमी पर्व को लेकर सुबह से ही स्कूली बच्चों में अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालयों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया और विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया। वसंत पंचमी का उत्साह बच्चों के साथ-साथ सभी में देखने को मिला।
सुबह-सुबह लोग स्नानादि से निवृत होकर मंदिरों में पहुंचे और श्रद्धाभाव के साथ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की तथा खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिरों में भक्तों का देर रात तक आने का क्रम जारी रहा।
स्कूल और कॉलेज में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर छात्र-छात्राओं ने विद्या का वरदान लिया, इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुओं का भी आशीर्वाद लिया।
वैसे तो वसंत पंचमी के अवसर पर सभी स्कूली बच्चों में उत्साह देखने को मिला पर सबसे अधिक उत्साह छोटे-छोटे नन्हे-मुन्ने बच्चों में देखने को मिला और वह सजधजकर विद्यालय पहुंचे तथा अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









