आक्रोशित सराफा संघ-मुरार के व्यवसाईयों ने धरना देकर लगाए नारे
Feb 14 2024
ग्वालियर। सोना-चांदी व्यवसाईयों के साथ लूट की घटनाओं के विरोध में, सराफा संघ-मुरार के सभी आक्रोशित व्यवसाईयों ने बुधवार को सराफा बाजार मुरार में धरना दिया और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश जताया।
व्यवसाईयों ने सख्त लहजे में कहा कि पुलिस हमें सुरक्षा देने में असमर्थ साबित हो रही है जिसके कारण आएदिन लूट की घटनाएं घटित हो रहीं हैं और अपराधियों के हौंसले बुलंदी पर हैं। व्यवसाइयों ने कहा कि अगर अपराधियों की गिरतारी नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विरोध प्रदर्शन की इसी कड़ी में आज गुरूवार 15 फरवरी को उपनगर सराफा बाजार में धरना दिया जाएगा तथा 16 फरवरी को लश्कर, सराफा बाजार में धरना देकर आक्रोश व्यत किया जाएगा, और इसके पश्चात 17 फरवरी को चेबर भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
समीक्षा बैठक में आगे के आंदोलन की रूपरेखा व रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा और यदि इसके पूर्व पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़ लिया जाता, तब आंदोलन को समाप्त करने पर विचार किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में मुरार सराफा बाजार के कारोबारियों के अलावा चेंबर पदाधिकारी भी शामिल हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









