चौक बाजार संघ के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर बैठक की

Feb 14 2024

ग्वालियर। चौक बाजार संघ के व्यापारियों द्वारा चौक बाजार में आ रही समस्याओं को लेकर ग्वालियर थाना टीआई के साथ एक बैठक आयोजित की गई। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर थाना प्रभारी द्वारा समस्याओं के निराकरण के लिए आश्वासन दिया गया।
चौक बाजार संघ के व्यापारियों द्वारा आरआर ज्वैलर्स पर आयोजित बैठक में ग्वालियर थाना टीआई जितेंद्र सिंह तोमर को बताया कि मुरैना में सर्राफा व्यापारी की दुकान में हुई घटना को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह की घटना व्यापारियों को साथ ना हो जिसे लेकर चौक बाजार की 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। साथ ही चौक बाजार मैं ठैलों की व्यवस्था सुचारू व्यवस्थित रूप से कराई जाए। जिससे यातायात अवरुद्ध न हो एवं चौक बाजार में वनवे को शक्ति के साथ लागू किया जाए, तथा चौक बाजार के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं जिसे पुलिस के नेटवर्क से जोड़ा जाए। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में थाना टीआई तोमर द्वारा पूर्ण आश्वासन दिया गया कि व्यापारियों की मांगों को लेकर शीघ्र ही अमल किया जाएगा।
इस अवसर पर संयोजक राजेंद्र जैन, अशोक अग्रवाल, प्रभु दयाल गुप्ता, आशीष जैन मोनू,नेमीचंद जैन, सुरेंद्र जैन, संतोष अग्रवाल, सुरेंद्र गोयल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, शुभम मित्तल, शिवम गोयल, राकेश गोयल, शीतल जैन, गिर्राज रस्तोगी एवं राठौर सहित अन्य व्यापारी उपस्थित थे।