युवा व महिला महोत्सव के विजेता और उप विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

Feb 13 2024

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण व एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा युवा व महिला महोत्सव का आयोजन 5 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित किया गया था। इस आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन जैसे रंगोली सजाओं, मेहंदी रचाओ, थाली सजाओं, एकल, युगल, समूह नृत्य, कविता पाठ, महिलाओं की फैंसी ड्रेस कैटवॉक, फैशन शो का आयोजन किया गया था। इन सभी आयोजन के विजेता व उप विजेताओं को मंगलवार को तेला रंग मंच पर पुरस्कृत किया गया।
आयोजन की मुख्य संयोजिका डॉ शिखा क_ल ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नीलिमा शिन्दे व यातायात पुलिस की सूबेदार सोनम पाराशर उपस्थित थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
 इस अवसर अवसर पर सोनम पाराशर व नीलिमा शिन्दे ने सभी विजेताओं को बधाईयां प्रेषित की और कहां की हमारी बहनें अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और साथ साथ अपने परिवार को भी संभलने का कार्य कर रही है। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया संस्था द्वारा साल भर विभिन्न आयोजन आयोजित किए जाते हैं।